सावधान यदि आपको सहकारी समिति से खाद लेना है तो घंटो करना पड़ सकता है इंतजार

राजू सिंह/प्रचंड जनता/कौशाम्बी। सरकार भले ही किसानों की सुविधा के लिए सैकड़ो इंतजाम कर दे लेकिन उसका पालन करने वाले कर्मचारियों की नियत में जब खोट हो तो फिर कोई भी सेवा कैसे सुलभ हो सकती है? इस खबर में हम बात कर रहे है सहकारी समिति के क्रियाकलापो की। जो किसानों के समय पर अकसर बन्द रही है। किसानों को घंटो इंतजार करना पड़ता है। खाद पाने के इंतजार कर रहे किसानो ने बताया कि सहकारी समिति के कर्मचारी कभी समय से नही आते है। हम लोग सारा काम छोड़ खाद के लिये आते है लेकिन यहाँ पर ताला लटकता मिलता है। कभी कोई कर्मचारी समय से नही आता है। अगर सचिव साहब आजाते है तो खाद वितरण करने वाला गायब रहता है।यहाँ के जिम्मेदार मनमानी तरीके सर कार्य करते है जिसके कारण किसानों को काफी दिक्कत होती है। सचिव पवन सुख त्रिपाठी से खाद वितरण में देरी की जानकारी करने पर पता चला कि वितरण करने वाला व्यक्ति चेक जमा करने के लिये बैंक गया है वह तीन घंटे बाद आएगा। सवाल यह उठता है कि क्या किसान तीन घंटे उस व्यक्ति का इंतजार करे तभी खाद वितरण होगा। क्या ड्यूटी ऑवर में ही चेक जमा होता है।यह जिम्मेदारो की लापरवाही है या फिर मनमानी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ