सीओ व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

राजू सिंह/प्रचंड जनता/कौशांबी। जनपद कौशांबी के थाना सराय अकिल कस्बे सीओ व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत स्कूली छात्राओं एवं महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक। महिला तथा बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के रोकथाम हेतु शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। जिसका उद्देश्य महिलाओं तथा छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करना और उन्हें आत्मरक्षा के गुण बताना है। जिसको लेकर एक बात फिर इस अभियान की शुरुआत तेज कर दी गई है। वही इस जागरूकता रैली का शुभारंभ आज दिन शनिवार को सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह के नेतृत्त में शुरुआत की गई। वही महिला पुलिस कर्मियों एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली की शुरुआत थाना परिसर से हुई और बाजे गाजे के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए आदर्श इंटर कॉलेज फकीराबाद में जाकर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाओं एवं छात्राओ को जागरूक करते हुए उन्हें विषम परिस्थितियो में अपने बचाव तथा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं तथा बालिकाओं के साथ बढ़ रहें छेड़छाड़, तथा अपराधों पर लगाम लगाने एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतू ए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत कराई गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र की महिलाएं तथा स्कूल में पढ़ने वाली बालिकाओं के महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विषम परिस्थिति में अपनी आत्मरक्षा एवं बचाव हेतू जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा दिए जाने वाले सहायक के बारे में जानकारी दी जा गई। साथ ही आदर्श इंटर कॉलेज फकीराबाद के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने चायल सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण व स्पेक्टर विनीत सिंह व अतिरिक्त स्पेक्टर राम प्रवेश व थाना अध्यक्ष संदीपन घाट भुवनेश कुमार चौबे को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ व भगवान श्री पुरषोत्तम राम की प्रतिमा एवं कैप लगाकर सम्मनीत किया।
इन नंबरों की दी गई महिलाओं एवं छात्राको को जानकारी
महिला पुलिस कर्मियों ने अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्प लाईन नंबर  जैसे वूमेन पावर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड लाईन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, एंबुलेंस सेवा 108, 102, के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस मैके पर ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम के दौरान चायल सीओ योगेन्द्र कृष्ण नारायण, एवं प्रभारी प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह एवं अतिरिक्त स्पेक्टर राम प्रवेश एवं संदीपनघाट थाना अध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे एवं थाने के समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
यह बोले सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण
चायल सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कार्यक्रम के तहत उन्होने ने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी महिलाओं के प्रती उनके बचाव को लेकर जो भी यह अभियान चलाया जा रहा है। उसमे हमारी महिला पुलिस कर्मियो के साथ महिलाएं भी खूब सहयोग कर रही है। जिससे सरकार के द्वारा चलाया गया सफल होता दिखाई दे रहा है। वही जैसा की आज की महिलाएं एवं छात्राए  जो की मां के रूप, बहन के रूप में, शिक्षिका के रूप में, वैज्ञानिक के रूप में, जीवन का जो विभिन्न व्यायाम हो सकते है उनमें आगे बढ़ते हुए नजर आ रही है। यह देख कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ