चर्चा में फिर निठारी कांड, रेप के बाद हत्या करने वाले पिशाचो को हाई कोर्ट प्रयागराज ने किया बरी

राजू सिंह/प्रचंड जनता/कौशांबी। निठारी कांड मामला जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। लेकिन अब इसी मामले के आरोपियों को हाईकोर्ट प्रयागराज  ने दोष मुक्त कर दिया है। इस मामले में नोएडा के चर्चित निठारी कांड में दोषी सुरेंद्र कोली की 12 मामलों में और मनिंदर सिंह पंढेर की दो मामलों में फांसी की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने इन केसों में सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह दोनों को निर्दोष करार दिया है। दरअसल, निठारी कांड में सीबीआई ने 16 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में फांसी की सजा मिल चुकी है। जबकि मनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ 6 मामले दर्ज इनमें से 3 मामलों में फांसी की सजा सुनाई थी। दो मामलों में वह पहले ही बरी हो गया था।
बता दें कि निठारी कांड में सीबीआई ने 16 मामले दर्ज किए थे। जिसमें गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि मनिंदर सिंह पंढेर को  मामले दर्ज किए और इनमें से 3 मामलों में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। वहीं दो केस में वह पहले ही बरी हो चुका है। साल 2006 में नोएडा के निठारी गांव में हुई वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में हर रोज रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे हो रहे थे। पुलिस ने जांच के आधार पर मनिंदर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद से एक बार फिर यह मामला चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ