दो भैंस चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजू सिंह/प्रचंड जनता/कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव में 2 दिन पहले रामबाबू पुत्र भैया लाल की भैंस आधी रात को चोर खूंटे से खोल कर उठा ले गए थे। पीड़ित ने गांव के दो लोगों पर आशंका व्यक्त किया था पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 400 सन 2023 धारा 379 411 आईपीसी के अभियुक्त चिंटू पांडे पुत्र स्वर्गीय शिवजी पांडे एवं कुलदीप मौर्य मुन्नू लाल को पुलिस उप निरीक्षक अंशुमान मिश्रा ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों भैस चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ